मंगल निमंत्रण

होम › सारे डिज़ाइन › बसंत बहार (पेस्टल फूल)

🌸 फूलों वाले डिज़ाइन

बसंत बहार — शादी का डिजिटल कार्ड

पेस्टल फूल • उगती बेलें • पोलरॉइड और पोस्टकार्ड

बसंत बहार शादी कार्ड का फूलों की बेल वाला खुलने वाला गेटबसंत बहार डिज़ाइन में पोलरॉइड और पोस्टकार्ड वाली प्रेम कहानीबसंत बहार वेडिंग वेबसाइट में टिकट जैसे शादी के कार्यक्रम
✍️ अपना नाम डालकर देखें

इस डिज़ाइन के बारे में

बसंत बहार एक ताज़ा, रंगीन और खुशमिज़ाज डिज़ाइन है — मानो वसंत ऋतु में शादी हो। लिंक खुलते ही वॉटरकलर कैनवास पर दोनों तरफ़ से फूलों की बेलें उगने लगती हैं, कलियाँ खिलती हैं और पराग उड़ता है। “निमंत्रण खोलें” दबाते ही एक गोल घेरा फैलकर पूरा निमंत्रण खोल देता है।

रंग आड़ू, लैवेंडर, पुदीना-हरा और हल्का पीला हैं, और लिखावट गहरे बैंगनी रंग में — इसलिए सब कुछ साफ़ और सुंदर पढ़ने में आता है। आपकी प्रेम कहानी पोलरॉइड फ़ोटो और पोस्टकार्ड की तरह दिखती है, हर कार्यक्रम एक टिकट जैसा, और प्रीतिभोज का मेन्यू रेसिपी कार्ड की तरह। श्री गणेश वंदना से शुभ शुरुआत।

आपको कुछ नहीं बनाना। नाम, तारीख़, जगह और कुछ फ़ोटो भेजिए — हम 1 दिन में आपकी वेबसाइट बनाकर लिंक दे देते हैं। Google मैप, RSVP और शगुन QR भी साथ में, हिंदी या English में।

इस डिज़ाइन में क्या मिलेगा

और डिज़ाइन देखें

सारे डिज़ाइन देखें ›

नमूने की फ़ोटो AI से बनी हैं — आपकी वेबसाइट में आपकी अपनी फ़ोटो, नाम, तारीख़ और स्थान होंगे।

आपको कुछ नहीं बनाना — सारा काम हम करते हैं

नाम, तारीख़, जगह और कुछ फ़ोटो भेजिए — 1 दिन में आपकी शादी की वेबसाइट तैयार।

✅ यही डिज़ाइन बनवाएँ